दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2026-27 के लिए प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। माता-पिता के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि शहर के निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में एडमिशन की दौड़ काफी प्रतिस्पर्धी होती है। शिक्षा विभाग की ओर से एडमिशन के लिए आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी अहम जानकारी जारी की गई है।
Contents
नर्सरी एडमिशन के लिए आयु सीमा (2026–27)
शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार:
- नर्सरी (Pre-School): बच्चे की आयु 3 साल से 4 साल के बीच
- केजी (Pre-Primary): 4 साल से 5 साल के बीच
- क्लास 1: 5 साल से 6 साल के बीच
1 अप्रैल 2026 को बच्चे की आयु इस आयु सीमा में होनी चाहिए।
आवेदन की प्रक्रिया
- एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
- स्कूल वेबसाइट और पोर्टल पर आवेदन लिंक जारी किया जाएगा।
- माता-पिता को फॉर्म भरते समय सही विवरण देना होगा।
- डुप्लीकेसी या गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
नर्सरी एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- पता प्रमाण (Address Proof)
- राशन कार्ड / बिजली बिल / पानी का बिल / आधार कार्ड
- माता-पिता का फोटो ID प्रूफ
- बच्चे और अभिभावक का आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- यदि लागू हो तो सिब्लिंग / एलुमनाई / सिंगल पेरेंट / ट्रांसफर केस के दस्तावेज
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 4 दिसंबर 2025
- अंतिम तिथि: जल्द अधिसूचित की जाएगी
- पहली चयन सूची: जनवरी में जारी होने की उम्मीद
स्कूल चुने समय ध्यान देने योग्य बातें
- स्कूल की दूरी (0-3 किमी तक के बच्चों को अधिक अंक)
- स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर
- फीस संरचना
- ट्रांसपोर्ट सुविधा
- पिछले वर्षों का एडमिशन ट्रेंड

