धुरंधर की यलीना असली है या फिक्शन? नादिया गबोल और पाकिस्तानी नेता नबील गबोल का कनेक्शन आया सामने

Thecity news
3 Min Read

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर रिलीज के बाद भारत से लेकर पाकिस्तान तक चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के कई किरदारों को पाकिस्तान की असल शख्सियतों से जोड़ा जा रहा है। इसी बीच फिल्म में दिखाए गए किरदार यलीना जमाली को लेकर जबरदस्त सर्च ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

फिल्म में यलीना, पाकिस्तानी नेता जमील जमाली की बेटी हैं, जिन्हें भारत के एजेंट हमजा से प्यार हो जाता है। जैसे ही यह बात सामने आई कि जमील जमाली का किरदार पाकिस्तानी नेता नबील गबोल से प्रेरित है, सोशल मीडिया पर उनकी बेटी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

क्या नबील गबोल की बेटी हैं नादिया गबोल?

सोशल मीडिया पर इन दिनों नादिया गबोल की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें नबील गबोल की बेटी बताकर फिल्म के किरदार यलीना से जोड़ रहे हैं, यहां तक कि कुछ लोग कमेंट्स में उन्हें “हमजा की बंदी” तक लिख रहे हैं।

हालांकि सच्चाई कुछ और है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार नादिया गबोल, नबील गबोल की बेटी नहीं बल्कि उनकी भतीजी हैं। नादिया, नबील गबोल के बड़े भाई की बेटी हैं।

नबील गबोल के कितने बच्चे हैं?

नबील गबोल के बच्चों को लेकर कोई आधिकारिक और स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। विभिन्न रिपोर्ट्स में उनके दो बेटों—नादिर खान गबोल और असद खान गबोल—के नाम सामने आते हैं। बेटी का कहीं उल्लेख नहीं मिलता, जिससे यह साफ हो जाता है कि फिल्म की यलीना का किरदार पूरी तरह वास्तविक नहीं है।

कौन हैं नादिया गबोल?

नादिया गबोल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक वह एक डाई-हार्ड पीपीपी वर्कर होने के साथ-साथ साइकोलॉजिस्ट और थेरपिस्ट भी हैं। वह सामाजिक कार्यों और राजनीति दोनों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

फिल्म फिक्शन है, रियलिटी से सिर्फ प्रेरणा

धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर पहले ही साफ कर चुके हैं कि फिल्म कुछ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित जरूर है, लेकिन इसकी कहानी और किरदार पूरी तरह फिक्शन हैं। यानी यलीना और हमजा की लव स्टोरी किसी असली घटना पर आधारित नहीं है।

फिल्म में सारा अर्जुन द्वारा निभाया गया किरदार दर्शकों को जितना रियल लग रहा है, उतना ही वह सिनेमाई कल्पना का हिस्सा भी है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि नादिया गबोल और धुरंधर की यलीना के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *