अब ATM और UPI से सीधे PF निकालना होगा आसान, जनवरी से शुरू होगी नई सुविधा

Thecity news
2 Min Read

EPFO 3.0 ऐप से जनवरी 2026 से सब्सक्राइबर सीधे ATM और UPI से PF निकाल सकेंगे। नई सुविधा में ATM कार्ड और UPI लिंकिंग से फंड निकाले जा सकते हैं। लिमिट, शर्तें और टैक्स नियम भी जानें।

अब ATM और UPI से सीधे PF निकालने की सुविधा शुरू

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सब्सक्राइबरों के लिए प्रॉविडेंट फंड (PF) निकालने की प्रक्रिया को और आसान बना रहा है। जनवरी 2026 से EPFO 3.0 ऐप के तहत सदस्य सीधे ATM और UPI पेमेंट ऐप्स से PF निकाल पाएंगे।


कैसे निकाले पैसे?

ATM से PF निकालना:

  • EPFO सब्सक्राइबर को स्पेशल ATM कार्ड मिलेगा।
  • कार्ड आपके PF अकाउंट से लिंक होगा।
  • अप्रूव्ड ATM में कार्ड डालें, पिन डालें और विड्रॉल ऑप्शन चुनें।
  • राशि निकालने की लिमिट कुल जमा राशि के 50% तक होगी।

UPI से PF निकालना:

  • PF अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा।
  • GPay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप्स से सीधे पैसा निकाला जा सकेगा।
  • UPI से निकासी की लिमिट ATM से कम हो सकती है।

कौन निकाल सकता है और शर्तें

  • रिटायरमेंट से 1 वर्ष पहले 90% राशि निकाली जा सकती है।
  • मेडिकल इमरजेंसी, घर खरीदना/बनवाना या हायर एजुकेशन के लिए निकासी।
  • बेरोजगारी के 1 महीने बाद 75% फंड निकाल सकते हैं।
  • 7 साल नौकरी पूरी करने पर PF जमा का 50% निकालना, मैक्सिमम 3 बार।

टैक्स नियम

  • 5 साल की सर्विस पूरी करने के बाद PF निकालने पर इनकम टैक्स नहीं
  • यह टेन्योर किसी एक कंपनी में पूरी करने की जरूरत नहीं, अलग-अलग कंपनियों में जोड़ा जा सकता है।

EPFO 3.0 में अन्य सुविधाएं

  • 8 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबरों का काम आसान।
  • क्लेम दाखिल करते ही अप्रूव हो जाएगा।
  • PF डिटेल्स में गलती ऑनलाइन सुधारने की सुविधा।
  • e-KYC प्रोसेस आसान, ऐप/पोर्टल पर अपडेट्स तुरंत।
  • पेंशनरों के लिए सेंट्रलाइज्ड पेमेंट सिस्टम
  • हाउसिंग, एजुकेशन, मैरिज के लिए PF निकालना आसान।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *