Farhan Akhtar की Excel Entertainment में 65 लाख की GST धोखाधड़ी, पूर्व अकाउंटेंट पर केस दर्ज

Thecity news
2 Min Read

मुंबई के खार इलाके में पुलिस ने फिल्म प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा किया है। यह कंपनी अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर से जुड़ी हुई है।

खार पुलिस ने कंपनी के पूर्व अकाउंटेंट कास्कर के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने GST भुगतान के नाम पर करीब 65 लाख रुपये का दुरुपयोग किया।

CEO ने दर्ज कराई शिकायत

कंपनी के CEO विशाल रमेश रामचंदानी, जो वर्ष 2008 से एक्सेल एंटरटेनमेंट से जुड़े हैं, ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी अकाउंट्स विभाग में कार्यरत था और उसे GST फाइलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

56 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर

पुलिस के अनुसार, 2019 से 2024 के बीच कंपनी की ओर से GST भुगतान के लिए रामचंदानी ने आरोपी के बैंक खाते में NEFT के जरिए कुल 56 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।

जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा

आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि सरकारी GST खाते में केवल 9.75 लाख रुपये ही जमा किए गए, जबकि शेष 46.24 लाख रुपये का गबन किया गया।

जब कंपनी के CFO जसवंत सिंह हिंदुजा ने GST भुगतान में लगातार हो रही देरी पर सवाल उठाए, तब मामले की गहराई से जांच शुरू की गई।

GST पोर्टल से खुला घोटाला

चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप मिश्रा की सलाह पर कंपनी ने GST पोर्टल की ID और पासवर्ड हासिल किए। इसके बाद पूरे घोटाले का खुलासा हुआ।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने CFO के सामने राशि का निजी उपयोग करने की बात स्वीकार की।

फिलहाल खार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Share This Article