Gold Silver Price Today 19 September 2026: सोना-चांदी फिर महंगे, जानें दिल्ली-मुंबई समेत शहरवार भाव

Thecity news
3 Min Read

24 कैरेट सोना दिल्ली में 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई-चेन्नई समेत कई शहरों में 1,54,430 रुपये; चांदी 2,50,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंची

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले ताजा भाव जानना जरूरी है। 19 सितंबर 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,41,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

चांदी की कीमत भी बढ़कर 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, महंगाई को लेकर चिंताओं में कमी और वैश्विक बाजार में निवेशकों की बढ़ती खरीदारी से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला है।

हालांकि पश्चिम एशिया में जारी तनाव अभी भी बाजार के लिए जोखिम बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,390.11 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत एक सप्ताह के दौरान करीब 1 प्रतिशत बढ़ी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमत

मुंबई और कोलकाता दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,41,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु का गोल्ड रेट

चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहरवार 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,41,7101,54,580
मुंबई1,41,5601,54,430
अहमदाबाद1,41,6101,54,480
चेन्नई1,41,5601,54,430
कोलकाता1,41,5601,54,430
हैदराबाद1,41,6101,54,430
जयपुर1,41,7101,54,580
भोपाल1,40,1401,54,480
लखनऊ1,41,7101,54,580
चंडीगढ़1,41,7101,54,580

चांदी का आज का भाव

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी शनिवार को तेजी दर्ज की गई। 19 सितंबर 2026 की सुबह चांदी 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। सोने और चांदी की घरेलू कीमतों पर स्थानीय मांग के अलावा डॉलर की स्थिति, वैश्विक बाजार और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों का भी असर पड़ता है।

Share This Article