780 पदों पर भर्ती के लिए 25 सितंबर को हुई थी परीक्षा, चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच 6 नवंबर से हमीरपुर में होगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 780 पद भरे जाने हैं। जारी रिजल्ट में 1,849 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 12/2026 और पोस्ट कोड 26044 के तहत निकाली गई थी। उम्मीदवार रिजल्ट की पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
कब हुई थी असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा?
असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती के लिए टैबलेट आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट 25 सितंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था।
आयोग के अनुसार, इस भर्ती के लिए कुल 11,415 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 9,983 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,432 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद 1,849 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
HPRCA असिस्टेंट स्टाफ नर्स रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in/homepage पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी), पोस्ट कोड 26044 के स्क्रीनिंग टेस्ट रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें।
- अब रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें और इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
6 नवंबर से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। आयोग के अनुसार, दस्तावेजों की जांच 6 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। यह प्रक्रिया एचपीआरसीए कार्यालय परिसर, हमीरपुर में आयोजित की जाएगी।
ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ ले जाएं दो फोटोकॉपी
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ उनकी दो-दो स्वप्रमाणित फोटोकॉपी लेकर जानी होगी।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भी साथ रखना होगा।

