IDBI बैंक में 1300 पदों पर भर्ती, 8 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

Thecity news
3 Min Read

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A के पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई

नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A के कुल 1300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘O’ के 1100 पद और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ‘A’ के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर मानी जा रही है।

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘O’ के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है। इसके अलावा जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और एससी-एसटी वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

वेतनमान की बात करें तो इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को करीब 6.14 लाख से 6.50 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, व्यक्तिगत साक्षात्कार और भर्ती पूर्व मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।

इसी बीच सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी अलग-अलग टेक्निकल और प्रोफेशनल पदों पर 275 भर्तियां निकाली हैं। इन पदों में आईटी ऑफिसर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और रिस्क मैनेजर जैसे कई पद शामिल हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

वेब सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए बीई या बीटेक के साथ स्केल-II के लिए कम से कम 4 साल और स्केल-III के लिए 6 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं डेटा आर्किटेक्ट और डेटा इंजीनियर पद के लिए बीई, बीटेक या एमसीए की डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव मांगा गया है। डेटा गवर्नेंस और क्वालिटी से जुड़े पदों के लिए भी तकनीकी डिग्री के साथ कई वर्षों का अनुभव जरूरी है।

इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *