भारत 201 पर सिमटा, दक्षिण अफ्रीका को 288 की बढ़त
गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 201 पर ऑल आउट हो गई।
दक्षिण अफ्रीका के 489 रनों के जवाब में भारत अब 288 रन से पिछड़ गया है। यह पिछड़ने का अंतर पिछले 50 साल में सिर्फ तीसरी बार देखने को मिला है जब भारत घरेलू मैदान पर पहली पारी में 250+ रनों से पीछे रहा।
Contents
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी बार 250+ रन से पिछड़ा भारत
- भारत दूसरी बार किसी घरेलू टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 250+ रन से पिछड़ा है।
- 2010 नागपुर टेस्ट में भारत पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज से 325 रन पीछे था।
- इससे पहले 2001 ईडन गार्डन में भारत ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी में 274 रन से पिछड़ा था।
भारत की पहली पारी ऐसे हुई ढेर
दक्षिण अफ्रीका के विशाल 489 के जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी रही।
- केएल राहुल (22) और यशस्वी जायसवाल (58) ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े।
- इसके बाद भारतीय बल्लेबाज लगातार लड़खड़ाते चले गए।
- वाशिंगटन सुंदर (48) और कुलदीप यादव (19) ने 72 रनों की साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने अधभुत प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए और भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखेर दी।

