थाईलैंड-कंबोडिया सीमा तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। सीमा क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह।
क्या है खबर?
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी सीमा तनाव को देखते हुए थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह (Advisory) जारी की है।
दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे सीमा के नज़दीकी इलाकों की यात्रा करने से पहले थाई अधिकारियों द्वारा जारी अपडेट पर ध्यान दें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
थाई प्राधिकरण के सतर्क करने के बाद जारी की गई सलाह
भारतीय दूतावास ने यह एडवाइजरी उस समय जारी की, जब थाई पर्यटन प्राधिकरण (TAT) ने सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बरतने की घोषणा की।
TAT ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:
“पूरे थाईलैंड में यात्रा सामान्य है। सुरक्षा उपाय केवल कंबोडिया के पास चुनिंदा सीमावर्ती इलाकों में लागू हैं। बान खलोंग ल्यूक के लिए रेल सेवाएं बंद हैं। कंथारालक जाने वाली बसें कर्णचांग चौराहे से जा रही हैं। बैंकाक, चियांग माई, फुकेट, समुई, क्राबी, पटाया, अयुथया समेत सभी पर्यटन स्थल सामान्य रूप से पर्यटकों का स्वागत कर रहे हैं।”
कैसे हैं थाईलैंड–कंबोडिया सीमा के हालात?
थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने भी एक्स पर जानकारी देते हुए कहा:
“थाईलैंड–कंबोडिया बॉर्डर के पास की स्थिति को देखते हुए, जो भारतीय यात्री इन क्षेत्रों में जाने की योजना बना रहे हैं, वे थाई पर्यटन प्राधिकरण और अन्य आधिकारिक स्रोतों से अपडेट लेते रहें।”
दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।
- अब तक 10 से अधिक सैनिकों की मौत हो चुकी है।
- सीमा इलाकों से 2 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
- कुछ सीमा मार्गों पर प्रतिबंध और यात्रा रोक लागू है।
भारत दूतावास की मुख्य सलाह:
- सीमा के पास स्थित जिलों में अनावश्यक यात्रा से बचें
- आधिकारिक स्रोतों से नियमित अपडेट चेक करें
- स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें
- यात्रा करते समय जरूरी सुरक्षा सावधानियां अपनाएं

