जॉन अब्राहम बने पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया, रोहित शेट्टी बना रहे बायोपिक; मुंबई स्टेशन पर दिखी शूटिंग

Thecity news
2 Min Read

जॉन अब्राहम रोहित शेट्टी की नई बायोपिक में पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर वर्दी में दिखे जॉन की शूटिंग शुरू हो चुकी है।


जॉन अब्राहम बने पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया, रोहित शेट्टी की बायोपिक की शूटिंग शुरू

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम एक्शन और गंभीर किरदारों के लिए जाने जाते हैं। ‘वेदा’ और ‘द डिप्लोमैट’ जैसी फिल्मों के बाद अब अभिनेता एक और दमदार रोल में दिखाई देने वाले हैं। जॉन को हाल ही में मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पुलिस की वर्दी में देखा गया, जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि वह पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक में काम कर रहे हैं।

कौन हैं राकेश मारिया?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन जिस फिल्म का हिस्सा बने हैं, वह पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की ऑटोबायोग्राफी ‘लेट मी से इट नाउ’ पर आधारित है।
राकेश मारिया 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं और उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस में 36 साल तक सेवा दी।
साल 2017 में वह महानिदेशक (होम गार्ड) के पद से रिटायर हुए।
बताया जा रहा है कि इस बायोपिक को रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स के भीतर तैयार कर रहे हैं।

मुंबई स्टेशन से सामने आया वीडियो

सोशल मीडिया पर जॉन का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें वह पुलिस की यूनिफॉर्म में शूटिंग करते नजर आए।
वीडियो मुंबई सेंट्रल स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां फिल्म की शुरुआती शूटिंग की गई।

शूटिंग शुरू, तैयार हुआ पुलिस स्टेशन सेट

रिपोर्ट्स के अनुसार जॉन अब्राहम ने दक्षिण मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
फिल्म की वास्तविकता बनाए रखने के लिए प्रोडक्शन टीम ने मीरा रोड स्थित एलोरा स्टूडियो में एक पुलिस स्टेशन का सेट भी तैयार किया है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ फ्रैंचाइजी का हिस्सा हो सकती है, लेकिन कई रिपोर्ट्स कहती हैं कि राकेश मारिया की बायोपिक प्रोजेक्ट पर मुहर लगभग पक्की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *