कांतारा चैप्टर 1 ने मनाया 50 दिन का जश्न, बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ का आंकड़ा पार

Thecity news
2 Min Read

ऋषभ शेट्‌टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 50 दिन पूरे कर लिए हैं और अब यह फिल्म 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने इन दिनों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।

ऋषभ शेट्‌टी ने कहा— एक दिव्य सिनेमाई अनुभव

50 दिन पूरे होने के अवसर पर ऋषभ शेट्‌टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा—
“#कांतारा चैप्टर 1 के 50 गौरवशाली दिनों का जश्न। हमारी सांस्कृतिक विरासत और पवित्र परंपराओं में निहित एक दिव्य सिनेमाई अनुभव।”

उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और फिल्म के प्रशंसक इसे बड़ी उपलब्धि माना रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का कलेक्शन लगातार मजबूत बना रहा।

  • दुनियाभर की कमाई: 850 करोड़ रुपये से अधिक
  • 47 दिनों का घरेलू कलेक्शन: लगभग 740 करोड़ रुपये

अब 50 दिनों के बाद फिल्म की थियेटर्स में पकड़ थोड़ी ढीली पड़ने लगी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका अब तक का सफर रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रहा है।

साल 2025 की सबसे बड़ी हिट

‘कांतारा चैप्टर 1’ अपनी कहानी, सांस्कृतिक प्रस्तुति, संगीत और सिनेमैटोग्राफी के कारण दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह फिल्म न सिर्फ कन्नड़ सिनेमा बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मानदंड स्थापित कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *