हिंगना वन परिक्षेत्र में तेंदुआ शिकार के तीन आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने हथियार जब्त किए और कोर्ट ने 12 दिसंबर तक फॉरेस्ट कस्टडी में भेजा।
By प्रिया जैस
Updated On: Dec 12, 2025 | 09:45 AM
हिंगना वन परिक्षेत्र में कार्रवाई
नागपुर वन विभाग की टीम ने हिंगना वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार करने वाले तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया। वर्धा वन विभाग से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
- पहला आरोपी: मौजा-भिवकुंड से हिरासत में लिया गया, साथ ही शिकार में इस्तेमाल हथियार जब्त किए गए।
- दूसरा आरोपी: बूटीबोरी में जाल बिछाकर पकड़ा गया।
- तीसरा आरोपी: देर रात भिवापुर तहसील के मौजा-खंडालझरी से गिरफ्तार किया गया।
तीनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया और 12 दिसंबर तक फॉरेस्ट कस्टडी में भेजा गया।
वन्यजीव तस्करी में भी बड़ी सफलता
डब्ल्यूसीसीबी और वन विभाग ने बूटीबोरी में तेंदुए की खाल की तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को 2 दिन की फॉरेस्ट कस्टडी में भेजा गया।
जब्त किए गए वन्यजीव अंग:
- तेंदुए की खाल
- चीतल के पैर
- काले हिरण के सींग और खाल
- मोर के पैर
- चीतल के सींग और खोपड़ी
- कछुआ का खोल
- बंदर की खोपड़ी
- चील की खोपड़ी और हड्डियां
- जंगली सुअर के दांत
- बाघ के दांत
वन विभाग और डब्ल्यूसीसीबी पिछले दो दिनों से तस्करी में शामिल आरोपियों पर नजर रख रहे थे। कार्रवाई में सहायक वन संरक्षक मनोज धनविजय, बूटीबोरी के वन अधिकारी प्रमोद वाडे समेत कई कर्मचारियों ने भाग लिया।

