मंत्री पंकजा मुंडे के PA अनंत गरजे गिरफ्तार, पत्नी गौरी पालवे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Thecity news
2 Min Read

महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक (PA) अनंत गरजे को मुंबई की वर्ली पुलिस ने उनकी पत्नी गौरी पालवे-गरजे की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनंत गरजे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

गौरी पालवे (28) पेशे से डॉक्टर थीं और उन्होंने शनिवार, 22 नवंबर की शाम को वर्ली के आदर्श नगर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनंत और गौरी ने लगभग 10 महीने पहले ही शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद गौरी को पता चला कि अनंत गरजे का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी कारण दोनों के बीच लगातार झगड़ा होता रहता था।

इस मामले में पुलिस ने केवल पति अनंत गरजे ही नहीं, बल्कि उनके भाई अजय गरजे और जीजा शीतल गरजे के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

गौरी के परिवार ने इस मामले में मर्डर का शक जताया है और आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।

अनंत गरजे ने पुलिस को बताया कि सुसाइड से पहले गौरी ने उन्हें फोन किया और बताया कि वह आत्महत्या कर रही हैं। अनंत उस समय पंकजा मुंडे के साथ टूर पर थे, लेकिन फोन के बाद उन्होंने टूर कैंसिल कर घर लौट आए। घर पहुंचने पर उन्होंने 31वीं मंजिल की खिड़की से गौरी की लटकती हुई बॉडी देखी और तुरंत नायर हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अब अनंत गरजे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *