पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

Thecity news
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो भी साझा किया। पीएम मोदी ने कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा… ऑलवेज चियर फोर भारत।”

वीडियो की शुरुआत महिलाओं के 51 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि सभी कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेताओं को प्रधानमंत्री ने बुलाया है और उनसे मिलकर उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री के व्यवहार को बेहद विनम्र बताया।

‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फोर भारत।” अपनी बात समाप्त करने से पहले उन्होंने खिलाड़ियों के साथ ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष भी किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीते। इनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल रहे। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं में भारतीय पुरुष एथलीटों ने कुल 23 पदक जीते। इनमें 5 स्वर्ण, 13 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल रहे। वहीं, महिला एथलीटों ने 16 पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन खास रहा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी 10 भारतीय मुक्केबाजों ने पदक जीते। इनमें 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक शामिल रहे।

एथलेटिक्स और जूडो में भी भारत का दम

एथलेटिक्स में भारत ने कुल 16 पदक जीते, जिनमें 3 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल रहे। एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स को मिलाकर भी भारत ने 16 पदक अपने नाम किए।

जूडो में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। देश के चार जुडो खिलाड़ियों ने पदक जीते। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो का अपना पहला स्वर्ण पदक भी हासिल किया। एक ही दिन अस्मिता डे ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग और हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।

Share This Article