RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे में 62,460 पदों की नई भर्ती का नोटिस वायरल, जानें क्या है सच

Thecity news
4 Min Read

सोशल मीडिया पर 62,460 पदों की RRB Group D नई भर्ती का नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन रेलवे ने अभी कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया। जानें ग्रुप D भर्ती की सचाई, संभावित पद, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया।

RRB Group D New Vacancy 2025: रेलवे में ग्रुप D के 62000 से ज्यादा पदों की भर्ती का नोटिस वायरल, क्या है सच?

नई दिल्ली, 11 दिसंबर 2025 (लाइव हिन्दुस्तान) — सोशल मीडिया पर इन दिनों रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 को लेकर एक नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि रेलवे जल्द ही 62,460 लेवल-1 पदों पर भर्ती निकालेगा। वायरल नोटिस में मेडिकल स्टैंडर्ड, आयु सीमा (18–33 वर्ष) और कुल वैकेंसी की संख्या का भी उल्लेख है।

लेकिन वास्तविकता यह है कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से अब तक ऐसी कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। किसी भी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह नोटिस उपलब्ध नहीं है।


जारी भर्ती और उम्मीदवारों की उम्मीदें

वर्तमान में रेलवे ग्रुप D 2024 की परीक्षा चल रही है और लगभग 32,000 पदों के लिए चयन प्रक्रिया हो रही है।
रेलवे की हालिया भर्तियों में— NTPC (12th Level + Graduate Level), ALP, Technician और Isolated Posts—के फॉर्म जारी किए जा चुके हैं।

अब उम्मीदवारों को नई Group D भर्ती का इंतजार है।


ग्रुप D भर्ती में संभावित पद

(पिछली भर्ती के आधार पर)

ग्रुप D भर्ती के अंतर्गत निम्न पद भरे जा सकते हैं:

  • Assistant (S&T)
  • Assistant (Workshop)
  • Assistant Bridge
  • Assistant Loco Shed (Diesel/Electrical)
  • Assistant Carriage & Wagon
  • Assistant Operations (Electrical)
  • Assistant TL & AC
  • Assistant TRD
  • Pointsman
  • Track Maintainer-IV आदि

शैक्षणिक योग्यता (Expected)

  • 10वीं पास
    या
  • आईटीआई प्रमाणपत्र

आयु सीमा (Expected)

  • सामान्य वर्ग: 18 से 36 वर्ष
  • ओबीसी: +3 वर्ष छूट
  • एससी/एसटी: +5 वर्ष छूट

आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से मानी जा सकती है।


चयन प्रक्रिया (Expected)

रेलवे ग्रुप D चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं:

  1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) – 1 Stage
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल टेस्ट

CBT Exam Pattern (Expected)

  • अवधि: 90 मिनट
  • कुल प्रश्न: 100
    • Mathematics – 25
    • General Science – 25
    • General Intelligence & Reasoning – 30
    • General Awareness & Current Affairs – 20

नेगेटिव मार्किंग: ⅓ अंक प्रति गलत उत्तर


PET मानक

पुरुषों के लिए:

  • 35 किग्रा वजन उठाकर 100 मीटर चलना — 2 मिनट में
  • 1000 मीटर दौड़ — 4 मिनट 15 सेकंड में

महिलाओं के लिए:

  • 20 किग्रा वजन उठाकर 100 मीटर चलना — 2 मिनट में
  • 1000 मीटर दौड़ — 5 मिनट 40 सेकंड में

एक ही RRB में आवेदन की अनुमति

उम्मीदवार केवल एक रेलवे (RRB) में आवेदन कर सकते हैं।
एक से अधिक बोर्डों में आवेदन करने पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।


सैलरी (Expected)

लेवल-1 पोस्ट के लिए शुरुआती वेतन: ₹18,000/- + अन्य भत्ते


आवेदन शुल्क (Expected)

  • General/OBC/EWS: ₹500
    • CBT Stage-1 में उपस्थित होने पर ₹400 रिफंड
  • SC/ST/PwD/महिला/Minorities: ₹250
    • CBT में बैठने पर पूरा रिफंड
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *