SA vs NZ Highlights: फिन एलन के तूफानी शतक से न्यूजीलैंड फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

Thecity news
3 Min Read

33 गेंदों में ऐतिहासिक शतक लगाकर फिन एलन ने रचा इतिहास, 43 गेंद पहले ही न्यूजीलैंड ने हासिल किया 170 रन का लक्ष्य

कोलकाता: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 170 रनों का लक्ष्य 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज फिन एलन रहे, जिन्होंने तूफानी शतक लगाकर टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया।

न्यूजीलैंड की टीम ने 173/1 का स्कोर बनाकर मैच 43 गेंद पहले ही जीत लिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को टिम साइफर्ट और फिन एलन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 117 रन की जबरदस्त साझेदारी की। साइफर्ट ने 33 गेंदों में 58 रनों की तेज पारी खेली।

इसके बाद फिन एलन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए मात्र 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। उनके इस शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 77 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। क्विंटन डिकॉक 10 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि रयान रिकल्टन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स (29) और मार्को यानसन (नाबाद 55) ने अहम साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। यानसन ने 30 गेंदों में दो चौके और पांच छक्कों की मदद से विस्फोटक अर्धशतक लगाया।

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, कोल मैककॉन्ची और रचिन रवींद्र ने दो-दो विकेट लिए। लॉकी फर्ग्युसन और जिमी नीशम को एक-एक सफलता मिली।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *