फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से यू/ए 16+ प्रमाणपत्र मिला है, मेकर्स अब नई रिलीज तारीख तय करने की तैयारी में हैं।
सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज 6 नवंबर को होने की चर्चा थी, लेकिन अब इस तारीख पर फिल्म के सिनेमाघरों में आने की संभावना कम बताई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए 16+ प्रमाणपत्र मिल चुका है। ट्रेलर को 4 नवंबर को प्रमाणित किया गया था।
दिसंबर में रिलीज की तैयारी
फिल्म के निर्माता अब दिसंबर में रिलीज की तारीख पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, नई तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। सलमान फिल्म में कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।

