OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने बताया कि वह अपने नवजात बेटे के पालन-पोषण में AI और ChatGPT का सहारा लेते हैं। तकनीक ने उनके पेरेंटिंग अनुभव को आसान और भरोसेमंद बनाया।
सैम ऑल्टमैन पेरेंटिंग में AI का सहारा लेते हैं
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने NBC के शो ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ में खुलासा किया कि वह अपने नवजात बेटे की देखभाल में अक्सर ChatGPT जैसी AI तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं ChatGPT की मदद के बिना अपने नवजात बेटे के पालन-पोषण की कल्पना भी नहीं कर सकता।”
अनुभव साझा किए
शो में ऑल्टमैन ने मजाक में बताया कि कभी-कभी उन्हें साधारण पेरेंटिंग सवालों में भी AI का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने एक अनुभव साझा किया कि जब उन्होंने सुना कि किसी अभिभावक का 6 महीने का बच्चा घिसट कर चलने लगा है, तो उन्हें चिंता हुई कि उनका बेटा अभी तक ऐसा नहीं कर रहा।
ChatGPT ने दूर की चिंता
बच्चे की स्वास्थ्य चिंता दूर करने के लिए ऑल्टमैन ने ChatGPT से पूछा, “क्या मुझे कल सुबह अपने बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाना होगा?” चैटबॉट ने जवाब दिया कि उनके बच्चे की प्रगति ‘सामान्य’ है।
OpenAI प्रमुख ने कहा कि अब वह पेरेंटिंग के दौरान तकनीक के महत्व को और बेहतर समझते हैं।
सैम ऑल्टमैन की पत्नी ओलिवर मुल्हेरिन ने फरवरी में उनके बेटे को जन्म दिया था।

