शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ का सीक्वल ‘पठान 2’ जल्द आ रहा है। इसके साथ ही शाहरुख अपनी नई फिल्म ‘किंग’ में पहली बार बेटी सुहाना के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे।
शाहरुख खान की पठान 2 की तैयारी शुरू
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। अब खबर है कि शाहरुख जल्द ही इसके सीक्वल ‘पठान 2’ के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं।
इसकी घोषणा दुबई में शाहरुख के नाम पर बने टॉवर लॉन्च के दौरान की गई। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगले साल चिली में शुरू होगी और ‘पठान 2’ आने वाली फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की नींव भी रखेगी।
शाहरुख खान का भावनात्मक ऐलान
शाहरुख ने कहा कि उनके लिए यह समय बेहद खास है। लंदन में उनकी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की मूर्ति लगी है, उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और अब दुबई में उनके नाम का टावर बन गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके माता-पिता स्वर्ग से उन पर गर्व कर रहे होंगे।
फैंस में उत्साह की लहर
सोशल मीडिया पर फैंस ‘पठान 2’ को लेकर उत्साहित हैं।
- एक यूजर ने लिखा, “स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म का सीक्वल, ये तो रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।”
- दूसरे ने कहा, “किंग खान फिर आ रहे सबकी छुट्टी करने।”
- तीसरे ने कमेंट किया, “एक और ब्लॉकबस्टर तैयार।”
आगामी फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख का धमाका
शाहरुख अपनी नई फिल्म ‘किंग’ की तैयारी में भी व्यस्त हैं। यह फिल्म लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है और भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म होगी।
इसमें पहली बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इसके अलावा, दीपिका पादुकोण शाहरुख की पूर्व प्रेमिका का किरदार निभाएंगी और अभिषेक बच्चन फिल्म के विलेन होंगे।

