महाराष्ट्र में आज शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्कूल बंद आंदोलन बुलाया है। 25 हज़ार स्कूलों पर असर, वेतन कटौती का आदेश, और नासिक में शिक्षा अधिकारी की गिरफ्तारी से मामला गरमाया।
Teachers Strike In Maharashtra: आज 25 हजार स्कूल रहेंगे बंद
महाराष्ट्र में शिक्षकों और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार, 5 दिसंबर को राज्यव्यापी स्कूल बंद आंदोलन का ऐलान किया है। इस अचानक विरोध से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है।
शिक्षा निदेशालय ने साफ निर्देश दिया है कि आंदोलन में शामिल होने वाले प्रिंसिपल, टीचर और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों पर एक दिन की सैलरी काटने और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कौन-कौन से स्कूल रहेंगे बंद?
राज्य के
- निजी सहायता प्राप्त,
- आंशिक रूप से सहायता प्राप्त,
- और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के स्टाफ इस आंदोलन में शामिल हैं।
कुल मिलाकर करीब 25,000 स्कूलों पर इसका सीधा असर पड़ेगा — जो राज्य के कुल स्कूलों का लगभग 25% हिस्सा है।
शिक्षकों की मुख्य मांगें
शिक्षक व गैर-शिक्षकीय कर्मचारी कई प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं:
- पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करना
- TET की अनिवार्यता खत्म करना
- ऑनलाइन एवं गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ हटाना
- Revised Assured Progress Scheme (RAPS) लागू करना
- शिक्षा क्षेत्र में ठेकेदारी प्रणाली बंद करना
इन मांगों को लेकर सभी जिलाधिकारी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
शिक्षा निदेशक ने वेतन कटौती का आदेश दिया
सेकेंडरी व हायर सेकेंडरी शिक्षा निदेशक डॉ. महेश पालकर ने निर्देश जारी किए हैं कि आंदोलन में शामिल कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। साथ ही अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
नकली आईडी घोटाले में शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार
इसी बीच नासिक से शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
नाशिक सिटी इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन नितिन उपासनी को नकली आईडी बनाकर सरकार को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि उपासनी समेत अकाउंट्स ऑफिसर उदय पंचभाई, सुपरिटेंडेंट राजमोहन शर्मा और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर सरकारी धन का घोटाला किया था। इस मामले में नाशिक रोड पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज है।

