दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और सुरेश रैना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। जानें उनकी रिकॉर्ड पारियां और स्ट्राइक रेट।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों ने हमेशा आक्रामक अंदाज और बेखौफ क्रिकेट का प्रदर्शन किया है।
कई स्टार बल्लेबाजों ने अपनी शानदार पारियों के दम पर अकेले मैच जीताए हैं।
आइए आगामी सीरीज से पहले जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन हैं।
#1 रोहित शर्मा (429 रन)
टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं।
- पहला मुकाबला: 2007
- आखिरी मुकाबला: 2024
- मैच/पारियां: 18/17
- औसत: 26.81
- स्ट्राइक रेट: 130
- शतक/अर्धशतक: 1/2
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 106 रन
#2 विराट कोहली (394 रन)
दूसरे स्थान पर हैं विराट कोहली, जिन्होंने टी-20 प्रारूप से संन्यास ले लिया है।
- पहला मुकाबला: 2011
- मैच/पारियां: 14/13
- औसत: 39.40
- स्ट्राइक रेट: 133.10
- अर्धशतक: 3
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 76 रन
#3 सूर्यकुमार यादव (372 रन)
टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे स्थान पर हैं।
- पहला मुकाबला: 2022
- मैच/पारियां: 11/10
- औसत: 41.33
- स्ट्राइक रेट: 163.87
- शतक/अर्धशतक: 1/4
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 100 रन
#4 सुरेश रैना (339 रन)
पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना चौथे स्थान पर हैं।
- पहला मुकाबला: 2006
- आखिरी मुकाबला: 2018
- मैच/पारियां: 12/11
- औसत: 33.90
- स्ट्राइक रेट: 148.03
- शतक: 1
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 101 रन

