उत्तराखंड पुलिस भर्ती में 30 अभ्यर्थी नाक की हड्डी टेढ़ी होने से अनफिट, 711 में से 39 को मेडिकल में रोका गया

Thecity news
3 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस सिपाही बनने का सपना देख रहे कई युवाओं की राह अब मेडिकल जांच में सामने आई समस्याओं के कारण अटक गई है। दून के गांधी अस्पताल में हुए मेडिकल परीक्षण में विभिन्न जिलों के 711 अभ्यर्थियों में से 39 को अस्थायी रूप से अनफिट घोषित किया गया है। इनमें सबसे अधिक 30 अभ्यर्थियों की नाक की हड्डी टेढ़ी पाई गई है।

डॉक्टरों के अनुसार चार अभ्यर्थियों को कम सुनाई देने की समस्या है, जबकि तीन को कम दिखाई देने की दिक्कत मिली है। इसके अलावा दो अभ्यर्थियों के पैरों की नसों में सूजन पाई गई है।

कई अभ्यर्थियों ने शुरू कराई सर्जरी

मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट मिलने के बाद कई अभ्यर्थी इलाज के लिए डॉक्टरों के पास पहुंचने लगे हैं। देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में ईएनटी सर्जन डॉ. आलोक जैन और डॉ. प्रियंका बहुगुणा ने अब तक चार युवाओं की नाक और दो युवाओं के कान की सर्जरी की है।

मेडिकल बोर्ड ने भी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नाक, कान या अन्य समस्याओं का उपचार करवाकर दोबारा मेडिकल जांच में शामिल हो सकते हैं। यह सर्जरी कोरोनेशन अस्पताल, दून अस्पताल समेत कई चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध है।

फिटनेस साबित करने के लिए 45 दिन का समय

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से अनफिट किया गया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। नियमों के अनुसार उन्हें 45 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में वे सर्जरी या इलाज कराकर दोबारा मेडिकल बोर्ड के सामने पेश हो सकते हैं।

यदि मेडिकल बोर्ड उनके स्वास्थ्य में सुधार से संतुष्ट होता है तो उन्हें फिट घोषित कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 2026 में होने वाली कई भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया है।

  • 14 मार्च 2026: अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा 2024 (सचिवालय/लोक सेवा आयोग)
  • 22 मार्च 2026: अधीक्षिका परीक्षा 2025 – स्क्रीनिंग (महिला कल्याण विभाग)
  • 5 अप्रैल 2026: प्रवक्ता इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित)
  • 12 अप्रैल 2026: सहायक निदेशक परीक्षा 2025 (डेयरी विकास विभाग)
  • 26 अप्रैल 2026: प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित)
  • 17 मई 2026: सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 – प्रारंभिक परीक्षा
  • 14 जून 2026: प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित)
  • 5 जुलाई 2026: सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 – प्रारंभिक परीक्षा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *