दूध के दाम बढ़े, वेरका ने 500 एमएल से 2 लीटर तक के पैकेट किए महंगे

Thecity news
3 Min Read

नई दरें 13 नवंबर से लागू हो गई हैं। अलग-अलग पैकेट पर 1 से 8 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

पंजाब की प्रमुख डेयरी कंपनी वेरका ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के फ्लैगशिप ब्रांड वेरका ने कई पैकेट वाले दूध की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) 1 से 8 रुपये तक बढ़ा दी है।

नई कीमतें 13 नवंबर 2026 की सुबह से पंजाब और आसपास के क्षेत्रों के साथ दिल्ली-एनसीआर में भी लागू हो गई हैं।

फेडरेशन की ओर से गुरुवार को जारी सर्कुलर के मुताबिक, कीमतों में बदलाव का फैसला दूसरी प्रमुख डेयरी कंपनियों के दूध के दामों पर चर्चा के लिए हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के बाद लिया गया।

500 एमएल वाले पैकेट की नई कीमतें

दूध की किस्मपुरानी कीमतनई कीमत
फुल क्रीम₹36₹38
स्टैंडर्ड₹33₹35
टोंड₹30₹31
डबल टोंड₹27₹28
गाय का दूध₹31₹33
स्किम्ड मिल्क₹24₹25

एक लीटर वाले पैकेट भी हुए महंगे

दूध की किस्मपुरानी कीमतनई कीमत
फुल क्रीम₹72₹76
स्टैंडर्ड₹65₹69
टोंड₹59₹61
डबल टोंड₹53₹55

डेढ़ और दो लीटर के पैकेट की नई दरें

डेढ़ लीटर वाले फुल क्रीम दूध की कीमत 106 से बढ़ाकर 112 रुपये कर दी गई है। स्टैंडर्ड दूध अब 96 के बजाय 102 रुपये में मिलेगा। डेढ़ लीटर गाय के दूध की कीमत भी 90 से बढ़ाकर 96 रुपये कर दी गई है।

दो लीटर वाले फुल क्रीम दूध का पैकेट अब 142 के बजाय 150 रुपये में मिलेगा। वहीं, स्टैंडर्ड दूध की कीमत 128 से बढ़कर 136 रुपये हो गई है।

इन पैकेटों की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

वेरका ने 180 एमएल डबल टोंड और 350 एमएल टोंड दूध की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, मौजूदा पैकेजिंग फिल्म का स्टॉक खत्म होने के बाद 350 एमएल टोंड दूध का पैकेट 320 एमएल और 450 एमएल स्टैंडर्ड दूध का पैकेट 430 एमएल किया जाएगा।

किन इलाकों में लागू हुईं नई दरें?

फेडरेशन के मुताबिक, बल्क मिल्क की कीमतों और डिस्ट्रीब्यूटर व रिटेलर के मार्जिन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरें पंजाब, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, कालका, रोपड़ और आसपास के क्षेत्रों में लागू होंगी। इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों में सप्लाई के लिए पैकेट पर अतिरिक्त ओवरप्रिंटिंग शुल्क भी निर्धारित किया गया है।

Share This Article