WhatsApp ने लॉन्च किया नया ‘About’ स्टेटस फीचर, इंस्टाग्राम नोट्स जैसा अनुभव

Thecity news
2 Min Read

नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप लगातार नए फीचर्स पेश कर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बना रही है। अब कंपनी ने नया स्टेटस अपडेट फीचर शुरू किया है, जो इंस्टाग्राम के नोट्स की तरह काम करता है।

यह फीचर यूजर्स को छोटे टेक्स्ट अपडेट्स शेयर करने की सुविधा देता है, जो उनके कॉन्टैक्ट्स को आसानी से दिखाई देंगे। कंपनी का कहना है कि यह फीचर पुराने अबाउट सेक्शन को नए और बेहतर रूप में वापस लाता है।


फीचर की मुख्य बातें

  • यूजर्स छोटे टेक्स्ट के जरिए अपनी गतिविधि, सोच या उपलब्धता शेयर कर सकते हैं।
  • यह अपडेट वन-ऑन-वन चैट में सबसे ऊपर दिखता है।
  • कॉन्टैक्ट सीधे अबाउट स्टेटस पर रिप्लाई कर सकते हैं, जिससे बातचीत आसानी से शुरू हो जाती है।
  • अपडेट डिफ़ॉल्ट रूप से 24 घंटे बाद गायब हो जाता है, लेकिन टाइमर बदला जा सकता है।
  • यूजर्स प्राइवेसी सेटिंग्स के जरिए तय कर सकते हैं कि स्टेटस किसे दिखे।

कैसे करें इस फीचर का उपयोग?

  1. व्हाट्सऐप खोलें और प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।
  2. ‘Add About’ विकल्प चुनें।
  3. छोटा टेक्स्ट लिखकर स्टेटस सेट करें।
  4. विजिबिलिटी भी तय करें कि यह किसे दिखे।

कंपनी ने कहा है कि यह नया अबाउट फीचर फिलहाल वीडियो या म्यूजिक सपोर्ट नहीं करता, लेकिन भविष्य में और फीचर्स जुड़ सकते हैं। यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *