मुंबई, रविवार 5 अक्टूबर: भाजपा मुंबई सचिव एवं अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा अंधेरी के पंप हाउस क्षेत्र में एक महाआरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय नागरिकों के लिए 22 विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण कराए गए।
बात दे कि अजय तिवारी पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनके कार्यों की सराहना लगातार की जा रही है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना था।
शिविर की सह-आयोजक जसवंती चौहान ने आयोजन में सहयोग देने वाली पूरी मेडिकल टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष एवं नगरसेवक श्री अभिजीत सामंत, श्री इंद्रसेन उपाध्याय, श्री प्रमोद पांडे, श्री रवि दुबे, श्री बाबा यादव, श्री टी. एन. दुबे, जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडे, मंडल अध्यक्ष राखी गुप्ता, आनंद उपाध्याय, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय दुबे, पत्रकार जयशंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी,रामजी पांडे, साहबलाल चौबे, दिनेश यादव समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
अजय चैरिटेबल ट्रस्ट की आयोजन टीम में प्रियंका मुंगेकर, कल्पना पाटणकर, गीता दरवेशी, अंकिता नवाले, मनीषा यादव, नरेंद्र शुक्ला, नीलेश दुबे, पदमाकर सिंह, पिंटू उपाध्याय, राजेश हटवार, सुनील कर्पे एवं अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।
इस शिविर का लाभ लगभग 450 लोगों ने उठाया।

