Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड ₹1116 टूटा, चांदी ₹3761 सस्ती

Thecity news
3 Min Read

देशभर के सर्राफा बाजार में बुधवार 20 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना 1116 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,57,961 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के दाम में 3761 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।

आज का गोल्ड और सिल्वर रेट

IBJA के मुताबिक आज विभिन्न कैरेट के सोने के दाम इस प्रकार रहे-

  • 24 कैरेट गोल्ड – 1,57,961 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट गोल्ड – 1,44,692 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट गोल्ड – 1,18,471 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी – 2,64,952 रुपये प्रति किलो

इन रेट में जीएसटी शामिल नहीं है। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से देना पड़ता है।

पीएम मोदी की अपील के बाद क्या हुआ असर

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 10 मई 2026 को लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। हालांकि इसके बाद भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

10 मई को रविवार होने के कारण IBJA ने उस दिन रेट जारी नहीं किए थे। इससे पहले 8 मई को 24 कैरेट सोना 1,51,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो अब बढ़कर 1,57,961 रुपये पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान सोना 6883 रुपये महंगा हो चुका है।

वहीं चांदी 2,55,600 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2,64,952 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इस दौरान चांदी में 9352 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता हुआ सोना

ताजा रेट के अनुसार सोना अपने ऑल टाइम हाई 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम से अभी 18,160 रुपये सस्ता है। वहीं चांदी अपने रिकॉर्ड हाई 3,85,933 रुपये प्रति किलो से 1,20,981 रुपये नीचे कारोबार कर रही है।

ईरान युद्ध के बाद की स्थिति देखें तो सोना अब तक 1136 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी में भारी गिरावट बनी हुई है।

दिन में दो बार जारी होते हैं रेट

IBJA दिन में दो बार सोने और चांदी के रेट जारी करता है। पहला रेट दोपहर करीब 12 से 12:15 बजे के बीच और दूसरा शाम 5 बजे के आसपास जारी किया जाता है। फिलहाल जारी रेट दोपहर वाले अपडेट के हैं।

अलग-अलग शहरों में क्यों बदल जाते हैं सोने के दाम

देशभर में सोने की बेस कीमत लगभग समान रहती है, लेकिन कई स्थानीय कारणों से शहरों के हिसाब से रेट बदल जाते हैं। इनमें लोकल टैक्स, ढुलाई खर्च, बीमा शुल्क, शादी और त्योहारों की मांग, ज्वैलर्स का मार्जिन और मेकिंग चार्ज शामिल हैं।

हालांकि जीएसटी पूरे देश में समान है, लेकिन हैंडलिंग चार्ज और स्थानीय लागत के कारण अंतिम कीमतों में अंतर दिखाई देता है।

Share This Article