Indian Army ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026-27 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army Official Website पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार सेना ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड में खास क्यूआर कोड फीचर जोड़ा है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन और दिशा-निर्देश मिल जाएंगे, जिससे केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।
1 जून से शुरू होगी लिखित परीक्षा
अग्निवीर भर्ती के तहत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून 2026 से 12 जून 2026 तक किया जाएगा।
आगरा, अलीगढ़, झांसी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों में बनाए गए कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी। सेना भर्ती कार्यालय आगरा के प्रमुख कर्नल बिक्की शर्मा ने उम्मीदवारों से परीक्षा से पहले क्यूआर कोड चेक करने और समय से केंद्र पहुंचने की अपील की है।
एक ही एडमिट कार्ड में कई श्रेणियां
इस बार भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए सेना ने विभिन्न श्रेणियों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी नहीं किए हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी ने अग्निवीर जीडी, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसी कई श्रेणियों में आवेदन किया है, तो उसे एक ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
अग्निवीर भर्ती के जरिए निम्न पदों पर चयन किया जाएगा:
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
- अग्निवीर टेक्निकल
- अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)
- धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO)
- हवलदार शिक्षा
- सिपाही फार्मा
- सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट/वेटनरी)
परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर जारी
इंडियन आर्मी ने कुछ दिन पहले लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर भी जारी किए थे। उम्मीदवार इनकी मदद से परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
फिजिकल टेस्ट की चार कैटेगरी
ग्रुप-1
- 5 मिनट 30 सेकेंड में 1.6 किमी दौड़
- 60 अंक निर्धारित
- 10 पुल-अप्स पर 40 अंक
ग्रुप-2
- 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी दौड़
- 48 अंक
- 9 पुल-अप्स पर 33 अंक
ग्रुप-3
- 6 मिनट में 1.6 किमी दौड़
- 36 अंक
- 8 पुल-अप्स पर 27 अंक
ग्रुप-4
- 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी दौड़
- 24 अंक
- 7 पुल-अप्स पर 21 अंक
- 6 पुल-अप्स पर 16 अंक
ये टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होंगे
सभी ग्रुप के उम्मीदवारों के लिए दो टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे:
- 9 फीट लंबी कूद
- जिग-जैग बैलेंस टेस्ट
इनमें केवल पास होना जरूरी होगा, इनके अंक नहीं जोड़े जाएंगे।

