चलती बस में भीषण आग, 20 यात्रियों की मौत

Thecity news
2 Min Read

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल ज़िले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस में आग लग गई, जिससे करीब 20 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 25 तक बताया गया है। यह घटना सुबह लगभग 3:30 बजे चिन्नाटेकुर के पास नेशनल हाईवे-44 पर हुई।

बाइक टकराने से बस में लगी आग

जांच में पता चला है कि हादसा तब हुआ जब एक बाइक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई और फ्यूल टैंक से टकराने के कारण उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। बाइक सवार शिवशंकर की भी मौके पर ही मौत हो गई।


40 से ज्यादा यात्री थे सवार

बस में कुल 41 लोग सवार थे, जिनमें दो ड्राइवर भी शामिल थे। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे। जैसे ही आग लगी, बस में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने खिड़कियों और इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। 19 यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि कई गंभीर रूप से झुलस गए।


घायलों का इलाज जारी

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। झुलसे हुए यात्रियों को कुर्नूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने बताया कि अब तक 11 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि 9 की पहचान की प्रक्रिया जारी है। बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है।


प्रशासन और जांच टीम मौके पर

कुर्नूल कलेक्टर ने बताया कि हादसे में 21 यात्रियों का पता लगा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। बाकी की पहचान और डीएनए जांच का काम चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग इतनी तेजी से कैसे फैली और क्या बस में कोई सुरक्षा लापरवाही हुई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *