बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान, 1,314 उम्मीदवार मैदान में

Thecity news
3 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। इनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिले शामिल हैं।
करीब 3.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में, 122 महिलाएं भी शामिल

पहले चरण की 121 सीटों पर कुल 1,314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 122 महिलाएं हैं। हर सीट पर औसतन 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार मुजफ्फरपुर और कुढ़नी सीट पर हैं।


महागठबंधन और NDA के बीच कड़ा मुकाबला

महागठबंधन की ओर से RJD 72, कांग्रेस 24 और वाम दल 14 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं NDA के तहत JDU 57, BJP 48, लोजपा (रामविलास) 13 और RLM 2 सीटों पर चुनाव मैदान में है।
इसके अलावा AIMIM 8, HAM 1 और जन सुराज के 119 उम्मीदवार भी चुनावी अखाड़े में हैं।


तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की सीटों पर भी मतदान

पहले चरण में कई हाई-प्रोफाइल सीटें हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय सिन्हा, तेजस्वी यादव (राघोपुर), स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार जैसे दिग्गज मैदान में हैं।
इस चरण में नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की सीटों पर भी मतदान होगा।


अमीर और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की भरमार

चुनाव आयोग के अनुसार, 40 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं और औसतन एक उम्मीदवार की संपत्ति 3.26 करोड़ रुपये है।
मुंगेर से भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय 170 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।
वहीं 32 प्रतिशत प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 50 प्रतिशत उम्मीदवार स्नातक या उससे अधिक शिक्षित हैं।


नीतीश और तेजस्वी दोनों के लिए अहम होगा यह चरण

यह चरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दोनों के लिए अहम है।
2020 के चुनाव में JDU ने 43 में से 23 सीटें पहले चरण में जीती थीं, जबकि महागठबंधन को 61 सीटें मिली थीं।
इस बार दोनों गठबंधन अपनी पिछली प्रदर्शन को दोहराने और बढ़ाने की कोशिश में हैं।


पिछले चुनाव में क्या रहा था नतीजा

2020 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों में से RJD ने 42, BJP ने 32, JDU ने 27, VIP ने 4 और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं।
LJP को केवल एक सीट पर जीत मिली थी। इस बार के परिणाम तय करेंगे कि बिहार की सत्ता की राह किसके लिए आसान होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *