दिल्ली वसंत कुंज में मर्सिडीज G-वैगन ने राहगीरों को टक्कर मारी, 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Thecity news
2 Min Read

दिल्ली वसंत कुंज में मर्सिडीज G-वैगन अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर टकराई। 1 राहगीर की मौत, 2 घायल। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त की।

दिल्ली वसंत कुंज में सड़क हादसा, 1 की मौत
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में देर रात एक हादसे में 1 राहगीर की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक का शव मुर्दाघर भेज दिया।

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार शनिवार रात वसंत कुंज स्थित एम्बिएंस मॉल के सामने हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत मर्सिडीज G-वैगन कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चल रहे 3 लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीड़ित कई मीटर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं।
घायलों में से उत्तराखंड के चमोली निवासी रोहित कुमार (23) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया और आरोपी चालक शिवम (29) को गिरफ्तार किया। वह शादी समारोह से लौट रहा था। पुलिस अब आरोपी का मेडिकल कराकर यह पता लगा रही है कि वह नशे में तो नहीं था।
घायलों की पहचान एम्बिएंस मॉल के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के रूप में हुई है।

Share This Article