इंडिया की T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम जनवरी में हो सकती है घोषित

Thecity news
2 Min Read

नई दिल्ली।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अब 60 दिनों से भी कम समय में होने वाली है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय टीम की घोषणा जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में होने की संभावना है।

टीम का ऐलान न्यूज़ीलैंड सीरीज के दौरान

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम की घोषणा करेगी। वही टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी चुनी जाएगी।

वर्ल्ड कप से पहले न्यूज़ीलैंड से मुकाबला

भारत की पांच मैचों की T20I सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी इंटरनेशनल असाइनमेंट होगी। वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा।

भारत का शेड्यूल

  • 7 फरवरी: मुंबई – भारत vs USA
  • 12 फरवरी: दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम – भारत vs नामीबिया
  • 15 फरवरी: कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम – भारत vs पाकिस्तान
  • 18 फरवरी: अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम – भारत vs नीदरलैंड्स

कप्तानी: सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव वर्तमान में भारत की T20I टीम के कप्तान हैं। हालांकि वह बल्ले से खराब फॉर्म में हैं, लेकिन उनके कप्तान के रूप में रिकॉर्ड शानदार हैं। चयनकर्ताओं के बहुत कम संभावना है कि वे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें कप्तानी से हटा दें।

Share This Article