Border 2 Teaser: सनी देओल की फिल्म में लौटेगा ‘संदेशे आते हैं’, जनवरी 2026 में रिलीज

Thecity news
2 Min Read

भिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। फैंस इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट मान रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि आइकॉनिक गीत ‘संदेशे आते हैं’ को भी फिल्म में शामिल किया जाएगा।

आधुनिक अंदाज में वापसी करेगा ‘संदेशे आते हैं’

टीजर लॉन्च के दौरान जब निर्माता भूषण कुमार से पूछा गया कि क्या ‘संदेशे आते हैं’ गाने को सीक्वल में रखा जाएगा, तो उन्होंने इसकी पुष्टि की।

भूषण कुमार ने कहा, “‘संदेशे आते हैं’ फिल्म की भावना को बयां करने में बेहद अहम है। हमने ओरिजिनल फील को बनाए रखा है, लेकिन इस बार कुछ अन्य गायकों को भी जोड़ा गया है। 2 जनवरी को लोंगेवाला में सशस्त्र बलों के साथ इसका खास लॉन्च किया जाएगा। हमने कोशिश की है कि गाना वही पुरानी भावना जगाए।”

1997 की ‘बॉर्डर’ से जुड़ी यादें

जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर’ (1997) भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार युद्ध फिल्मों में से एक रही है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ ‘संदेशे आते हैं’ गाने को भी दर्शकों ने दिल से अपनाया था। अब इस गाने की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

Border 2 की रिलीज डेट और स्टारकास्ट

निर्माताओं के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सनी देओल के साथ:

  • वरुण धवन
  • दिलजीत दोसांझ
  • अहान शेट्टी

अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें

टीजर में दिखे देशभक्ति के भाव, दमदार डायलॉग्स और ‘संदेशे आते हैं’ की वापसी ने यह साफ कर दिया है कि ‘बॉर्डर 2’ को मेकर्स एक भावनात्मक और भव्य अनुभव बनाना चाहते हैं।

Share This Article