हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘Spider-Man: Brand New Day’ रिलीज से पहले ही पायरेसी का शिकार हो गई है। टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म का पहला ट्रेलर आधिकारिक लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर लीक हो गया, जिससे मार्वल फैंस के बीच हड़कंप मच गया।
Avengers Doomsday के बाद Spider-Man ट्रेलर भी लीक
इससे पहले ‘Avengers: Doomsday’ का टीजर, जिसे Avatar: Fire and Ash के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाना था, वह भी ऑनलाइन लीक हो चुका है। अब स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइज़ी के साथ ऐसा होने से स्टूडियो की चिंता और बढ़ गई है।
लीक पर तुरंत हुई कार्रवाई
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही Spider-Man: Brand New Day के ट्रेलर के लीक होने की जानकारी सामने आई, निर्माताओं ने एक घंटे के भीतर कॉपीराइट उल्लंघन के तहत वीडियो हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। तेजी से की गई इस कार्रवाई से यह अटकलें तेज हो गईं कि वायरल फुटेज असली ट्रेलर ही था।
बताया जा रहा है कि यह लीक वीडियो डेस्कटॉप स्क्रीन पर चल रहे ट्रेलर को मोबाइल से रिकॉर्ड करके शेयर किया गया था। कुछ दृश्य धुंधले थे, लेकिन ऑडियो पूरी तरह साफ सुनाई दे रहा था।
लीक ट्रेलर में क्या दिखा?
लीक फुटेज के मुताबिक, फिल्म में अभिनेत्री सैडी सिंक को विलेन के रूप में पेश किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जीन ग्रे के किरदार में नजर आ सकती हैं।
इसके अलावा ट्रेलर में पीटर पार्कर को अपनी खोई हुई शक्तियां दोबारा पाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है, जो कहानी को पहले से ज्यादा डार्क और इमोशनल बनाता है।
कब रिलीज होगी Spider-Man: Brand New Day?
निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी की है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जारी है।
👉 Spider-Man: Brand New Day
📅 31 जुलाई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

