DPharma छात्रों को बड़ी राहत: एग्जिट एग्जाम बिना पास किए होगा रजिस्ट्रेशन, PCI ने हटाई बाध्यता

Thecity news
3 Min Read

डिप्लोमा इन फार्मेसी (DPharma) छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने 2022-23 बैच और उसके बाद के सत्रों में डी फार्मेसी में प्रवेश लेकर परीक्षा पास कर चुके छात्रों के लिए एग्जिट एग्जाम पास करना अनिवार्य नहीं रखा है।

पीसीआई के निबंधक-सह-सचिव अनिल मित्तल ने इस संबंध में सभी राज्यों के स्टेट फार्मेसी काउंसिल, ट्रिब्यूनल और संबंधित संस्थानों को आधिकारिक पत्र जारी किया है।


📌 स्टेट फार्मेसी काउंसिल को निर्देश

पीसीआई के रजिस्ट्रार ने सभी राज्य फार्मेसी काउंसिल से अनुरोध किया है कि वे फार्मेसी एक्ट 1948 की धारा 32(2) के तहत तय शर्तों के अनुसार एग्जिट एग्जाम होने तक छात्रों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करें।

इस फैसले के बाद:

  • 2022-23 और उसके बाद के बैच के छात्रों का नया रजिस्ट्रेशन हो सकेगा
  • जिनका रजिस्ट्रेशन रुका हुआ था, उनका रिन्युअल भी किया जा सकेगा

🎓 हजारों छात्रों को मिलेगा फायदा

पीसीआई के इस फैसले से राज्य में 2022-24 और 2023-25 बैच के 7000 से अधिक छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
डी फार्मेसी परीक्षा पास कर चुके छात्र अब एग्जिट एग्जाम दिए बिना ही स्टेट फार्मेसी काउंसिल में अपना निबंधन करा सकेंगे।

जिन छात्रों के रजिस्ट्रेशन पर दिसंबर तक रोक लगी हुई थी, अब उनका नवीनीकरण (Renewal) भी संभव हो गया है।


📚 पहले क्या था नियम?

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने 2022-23 सत्र से डी फार्मेसी छात्रों के लिए एग्जिट एग्जाम अनिवार्य कर दिया था।
मार्च 2022 में इस संबंध में पहला सर्कुलर जारी हुआ था और 6 फरवरी 2023 को डी फार्मा एग्जिट परीक्षा विनियम 2022 के तहत परीक्षा कराने की घोषणा की गई थी।

इस परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) के माध्यम से होना था, लेकिन अब तक यह परीक्षा एक बार भी आयोजित नहीं हो सकी।


⏳ परीक्षा न होने पर लिया गया फैसला

एग्जिट एग्जाम आयोजित न हो पाने के कारण पहले पीसीआई ने छात्रों को एक साल के लिए अस्थायी रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी थी।
अब परीक्षा की अनिश्चितता को देखते हुए पीसीआई ने एग्जिट एग्जाम होने तक स्थायी रूप से रजिस्ट्रेशन की अनुमति दे दी है।

Share This Article