Avatar: Fire and Ash को CBFC से मिली U/A 16+ सर्टिफिकेट, जानिए कितनी लंबी है फिल्म

Thecity news
2 Min Read

जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Avatar: Fire and Ash’ 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट के मंजूरी मिली है।

CBFC ने नहीं लगाया कोई कट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने फिल्म के किसी भी डायलॉग या सीन में बदलाव, म्यूट या कट लगाने का निर्देश नहीं दिया। पिछली दोनों फिल्मों में कुछ हिंसक और आपत्तिजनक भाषा को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन Avatar: Fire and Ash को पूरी तरह से यथावत पास किया गया है।

Avatar: Fire and Ash की कुल अवधि

CBFC सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म की कुल अवधि 197.21 मिनट यानी 3 घंटे 17 मिनट 21 सेकंड है। यह अब तक की सबसे लंबी Avatar फिल्म है।

  • Avatar (2009): 162 मिनट
  • Avatar: The Way of Water (2022): 192.10 मिनट
  • Avatar: Fire and Ash (2025): 197.21 मिनट

फिल्म की कहानी में क्या होगा खास?

नई किस्त में कहानी सुली परिवार के सामने खड़े नए खतरे पर केंद्रित होगी। पिछली फिल्म में बेटे नेटेयम की मौत से टूट चुके जेक सुली और नेयतिरी के सामने अब मैंगकवान कबीला (Ash People) एक बड़े दुश्मन के रूप में उभरेगा। यह कबीला पैंडोरा की दुनिया का अब तक का सबसे आक्रामक समूह बताया जा रहा है।

किन भाषाओं और फॉर्मेट में होगी रिलीज

‘Avatar: Fire and Ash’ को IMAX 3D, 4DX और Dolby Cinema में रिलीज किया जाएगा। फिल्म इन भाषाओं में उपलब्ध होगी:

  • अंग्रेजी
  • हिंदी
  • तमिल
  • तेलुगु
  • मलयालम
  • कन्नड़
Share This Article