IND vs NZ: डेरिल मिचेल ने रचा इतिहास, भारत में भारतीय टीम के खिलाफ चौथा वनडे शतक

Thecity news
3 Min Read

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने इतिहास रच दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मिचेल ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

डेरिल मिचेल भारत में भारतीय टीम के खिलाफ कम से कम चार वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने किया था।

107 गेंदों में पूरा किया शतक

34 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत में खेले अपने आठवें वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ चौथा वनडे शतक जड़ा। तीसरे वनडे में मिचेल को अपना शतक पूरा करने के लिए 107 गेंदों का सामना करना पड़ा।

एबी डिविलियर्स के क्लब में शामिल

डेरिल मिचेल से पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ एबी डिविलियर्स के नाम था। डिविलियर्स ने भारत में भारतीय टीम के खिलाफ 11 वनडे मैचों में 5 शतक लगाए थे।

भारत में भारतीय टीम के खिलाफ तीन या उससे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब मिचेल का नाम भी शामिल हो गया है।

भारत में भारतीय टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक

  • एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका): 11 मैच – 5 शतक
  • डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड): 8* मैच – 4 शतक
  • क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका): 12 मैच – 3 शतक
  • सलमान बट (पाकिस्तान): 12 मैच – 3 शतक
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 13 मैच – 3 शतक
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 25 मैच – 3 शतक
  • मार्लोन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज): 28 मैच – 3 शतक

लगातार पांच मैचों में 50+ का रिकॉर्ड

डेरिल मिचेल भारत में भारतीय टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले पांच वनडे मैचों में लगातार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत में उनके पिछले पांच वनडे स्कोर:

  • 130
  • 134
  • 84
  • 131
  • 100

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज

इसके साथ ही डेरिल मिचेल भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक:

  • 5 – नाथन एस्टल (29 पारियां)
  • 4 – डेरिल मिचेल (11 पारियां)*
  • 3 – क्रिस केर्न्स (28 पारियां)
  • 3 – रॉस टेलर (34 पारियां)

डेरिल मिचेल की यह पारी एक बार फिर साबित करती है कि भारतीय परिस्थितियों में वह न्यूजीलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं।

Share This Article