मुंबई न्यूज़: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव की घोषणा, वोटिंग 15 जनवरी 2026 से

Thecity news
2 Min Read

मुंबई।
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में लंबे समय से रुके चुनाव सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि मुंबई, नागपुर, पुणे, ठाणे सहित सभी मनपाओं में चुनावी प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।

वोटिंग और परिणाम

वोटिंग 15 जनवरी 2026 को होगी, जबकि नतीजे 16 जनवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे। जीतने वाले पार्षद संक्रांत के मौके पर तिल-गुड़ बांटने का अवसर पाएंगे।

कुल सीटें और आरक्षण

चुनाव में कुल 2,869 सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें से:

  • महिला: 1,442
  • ओबीसी: 759
  • एससी: 341
  • एसटी: 77

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि स्थानीय निकायों में निर्वाचित प्रतिनिधियों का होना लोकतंत्र के लिए जरूरी है। उन्होंने सभी से चुनाव समय पर कराने की मांग की।

चुनाव से जुड़ी प्रमुख जानकारी

  • कुल 1,96,605 कर्मियों की तैनाती होगी।
  • प्रचार: वोटिंग से 48 घंटे पहले प्रचार पर रोक और विज्ञापन प्रकाशन पर भी रोक लागू।
  • इचलकरंजी में पहली बार मनपा के तहत वोटिंग होगी।

जिला परिषद चुनाव

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के सभी लंबित निकाय चुनाव 31 जनवरी 2026 से पहले पूरा करने का आदेश दिया है। अदालत ने आरक्षण सीमा 50% रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।
नागपुर मनपा में आरक्षण की मर्यादा बढ़ाई गई है। आयोग ने जिला परिषद चुनाव के लिए अभी तक कार्यक्रम घोषित नहीं किया है, लेकिन संकेत दिए हैं कि ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 31 जनवरी से पहले कराए जाएंगे।

आचार संहिता

चुनाव की आचार संहिता पूरे राज्य में लागू रहेगी। इस दौरान लोक लुभावन नई योजनाओं की घोषणा और अफसरों के तबादले पर रोक रहेगी।

Share This Article