Rajasthan Royals और Lucknow Super Giants के बीच Indian Premier League 2026 का 64वां मुकाबला जयपुर के Sawai Mansingh Stadium में खेला गया, जहां राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। 221 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 5 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में मचाया तूफान
221 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए 15 वर्षीय बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे।
उन्होंने कप्तान Yashasvi Jaiswal के साथ पहले विकेट के लिए 39 गेंदों में 75 रन जोड़े। इसके बाद ध्रुव जुरेल के साथ 45 गेंदों में 105 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।
यशस्वी और ध्रुव जुरेल ने भी निभाई अहम भूमिका
राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली। वहीं Dhruv Jurel ने 38 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। लखनऊ के गेंदबाज इस मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
लखनऊ की ओर से आकाश महाराज सिंह और मोहसिन खान को 1-1 विकेट मिला।
मिचेल मार्श शतक से चूके, LSG ने बनाए 220 रन
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए Mitchell Marsh ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 96 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
मार्श ने Josh Inglis के साथ पहले विकेट के लिए 50 गेंदों में 109 रन की साझेदारी की। जोश इंग्लिश ने 29 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
पंत और पूरन का मिला-जुला प्रदर्शन
Rishabh Pant ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि Nicholas Pooran सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। अब्दुल समद और आयुष बडोनी खाता भी नहीं खोल सके।
राजस्थान के गेंदबाज रहे महंगे
राजस्थान रॉयल्स के अधिकांश गेंदबाज इस मुकाबले में महंगे साबित हुए। संदीप शर्मा ने 14.30, सुशांत मिश्रा ने 11.50 और दासुन शनाका ने 10 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। हालांकि दासुन शनाका ने 2 विकेट और Jofra Archer ने 1 विकेट हासिल किया।
राजस्थान की शानदार जीत से प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा।

