आज का राशिफल: जानें सभी १२ राशियों का दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

Thecity news
8 Min Read

आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, तो कुछ को सावधानी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। पढ़ें मेष से मीन तक सभी १२ राशियों का आज का विस्तृत राशिफल और जानें आपके सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि (Aries)
आज का दिन मानसिक राहत और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। आपके प्रयासों से कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं और किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से सही दिशा मिलेगी। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। व्यवसाय में नई योजनाओं पर विचार हो सकता है, लेकिन बड़े निवेश को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या से सावधान रहें।
शुभ रंग: बादामी
शुभ अंक: २
शुभ समय: सुबह १०:३० से दोपहर १२:३० तक

वृष राशि (Taurus)
आज कोई पुराना या रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। बेकार की बातों से दूरी बनाकर अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी में मनपसंद जिम्मेदारी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: तला-भुना भोजन कम करें, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: १
शुभ समय: दोपहर १:०० से ३:०० तक

मिथुन राशि (Gemini)
आज कोई पुराना लक्ष्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वित्तीय मामलों में सावधानी रखें और किसी भी लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। किसी मीटिंग या महत्वपूर्ण काम से पहले पूरी तैयारी करें। धैर्य और मेहनत से ही सफलता मिलेगी।इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: नियमित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। शुभ रंग: आसमानी। शुभ अंक: ६। शुभ समय: सुबह ९:०० से ११:०० तक

कर्क राशि (Cancer)
आज आपकी योजनाओं का सकारात्मक परिणाम मिलने लगेगा। किसी बड़े फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य: भीड़भाड़ और प्रदूषण से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: ७
शुभ समय: शाम ४:०० से ६:०० तक

सिंह राशि (Leo)
आपकी कार्यशैली और वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन अनुभव के बल पर आप कठिन परिस्थितियों को भी संभाल लेंगे।आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य: योग और व्यायाम लाभदायक रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: ९
शुभ समय: सुबह ८:३० से १०:३० तक

कन्या राशि (Virgo)
आज दिन व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेगा। विदेश से जुड़े किसी कार्य या योजना के संकेत भी मिल सकते हैं। हालांकि किसी की मदद का वादा करते समय अपनी क्षमता का ध्यान अवश्य रखें। परिवार या व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। नए कार्यों में सफलता के लिए मेहनत जरूरी होगी।
स्वास्थ्य: गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: ५
शुभ समय: दोपहर १२:०० से २:०० तक

तुला राशि (Libra)
परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। युवाओं को करियर में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।व्यापार में मार्केटिंग और प्रमोशन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट रहेंगे और प्रशंसा भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: ४
शुभ समय: शाम ५:०० से ७:०० तक

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है और उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आलस से बचें और समय पर काम पूरा करें।ऑफिस या व्यवसाय से जुड़े दस्तावेजों और फाइलों को सुरक्षित रखना जरूरी होगा। किसी सहयोगी की लापरवाही के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है।सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य: परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: १
शुभ समय: सुबह १०:०० से १२:०० तक

धनु राशि (Sagittarius)
पारिवारिक जिम्मेदारियों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना लाभदायक साबित हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
स्वास्थ्य: सिरदर्द या माइग्रेन से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: ५
शुभ समय: दोपहर ३:०० से ५:०० तक

मकर राशि (Capricorn)
दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी। व्यवसाय में कार्यप्रणाली में थोड़ा बदलाव करने से लाभ मिलने की संभावना है। किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले दोबारा विचार करना आवश्यक होगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
स्वास्थ्य: तनाव और थकान से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: ४
शुभ समय: सुबह ९:३० से ११:३० तक

कुंभ राशि (Aquarius)
आज नए अवसर मिल सकते हैं और नई योजनाओं की शुरुआत के संकेत हैं। भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचें। व्यवसाय में कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। गुस्सा या चिड़चिड़ापन आपके कामों में बाधा डाल सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें।
स्वास्थ्य: तला-भुना भोजन कम करें, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: ३
शुभ समय: शाम ६:०० से ८:०० तक

मीन राशि (Pisces)
आज रचनात्मक विचारों से काम में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। नई योजनाओं को सोच-समझकर लागू करें। किसी प्रिय व्यक्ति के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य: पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: बादामी
शुभ अंक: ८
शुभ समय: दोपहर १:३० से ३:३० तक

दर्शकों ये था आज का विस्तृत राशिफल। कल फिर मिलेंगे नए दिन और नई भविष्यवाणी के साथ।
तब तक बने रहिए — आपका भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल TheCity News.in पर।

लीगल डिस्क्लेमर
“उपरोक्त दैनिक राशिफल पारंपरिक ज्योतिषीय गणनाओं एवं मान्यताओं पर आधारित है। यह केवल सामान्य जानकारी और मनोरंजन के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। द सिटी न्यूज़ और उसकी पूरी टीम इस राशिफल की सत्यता, सटीकता या किसी भी प्रकार के परिणाम की कोई पुष्टि नहीं करती। दर्शकों द्वारा इस जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी व्यक्तिगत, वित्तीय, स्वास्थ्य-संबंधी या अन्य निर्णयों की कोई भी ज़िम्मेदारी द सिटी न्यूज़ या उसकी टीम की नहीं होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय योग्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *