अभिषेक शर्मा विराट कोहली का T20 रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, आज धर्मशाला में तीसरा T20I

Thecity news
3 Min Read

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे T20I में अभिषेक शर्मा 9 साल पुराने विराट कोहली के T20 रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं। जानें उनके रन, प्रदर्शन और रिकॉर्ड की पूरी जानकारी।

अभिषेक शर्मा विराट कोहली का T20 रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज, 14 दिसंबर 2025 को धर्मशाला में खेला जाएगा। पहले दो मैचों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत दर्ज की है। धर्मशाला में भारतीय टीम जीत हासिल करके सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। वहीं इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

अभिषेक शर्मा 87 रन दूर हैं रिकॉर्ड से
अभिषेक शर्मा इस साल T20I में विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के सिर्फ़ 87 रन दूर हैं। कोहली ने 2016 में 31 मैचों में 1,614 रन बनाए थे, जिसमें चार शतक और 14 अर्धशतक शामिल थे। अगर अभिषेक शर्मा धर्मशाला में 87 या उससे अधिक रन बना लेते हैं, तो वह यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

इस साल अब तक 1,533 रन
2025 में अभिषेक शर्मा ने 39 T20 मैचों में 41.43 की औसत से 1,533 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। अब रविवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20I में वह इस उपलब्धि को हासिल करने का प्रयास करेंगे।

एक कैलेंडर वर्ष में पूरे किए 50 छक्के
मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 8 गेंदों पर 17 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल थे। इन छक्कों के साथ उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में T20I में 50 छक्के पूरे कर भारतीय पावर हिटर्स के एक खास ग्रुप में अपनी जगह बनाई।

पहले दो मुकाबलों में प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पहले दोनों मैचों में उन्होंने 17-17 रन बनाए। कटक में पहले T20I में वह जल्दी आउट हुए थे, जबकि भारत ने 175/6 का स्कोर बनाया और मैच 101 रनों से जीत लिया। दूसरे मुकाबले में भारत को 51 रनों से हार मिली। अब तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा की नजरें बड़े स्कोर पर होंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *