मसूद अजहर का वायरल ऑडियो: भारत की जेल में बेरहमी से पिटाई की कहानी, सुरंग से भागने की योजना फेल

Thecity news
3 Min Read

पाकिस्तान के आतंकी मसूद अजहर का वायरल ऑडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने भारत की कोट भलवाल जेल में बिताए अपने कठिन दिनों, बेरहमी से पिटाई और सुरंग से भागने की असफल योजना का खुलासा किया।

आज भी याद है मसूद अजहर की भारत जेल की पिटाई

पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने हाल ही में भारत की जेल में बिताए अपने कठिन दिनों को याद किया। सोशल मीडिया पर एक वायरल ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें अजहर ने 1994 से 1999 तक कोट भलवाल जेल में रहकर झेली गई परेशानियों का जिक्र किया।

सुरंग खोदी लेकिन भागने में फेल
इस ऑडियो में मसूद अजहर ने पहली बार स्वीकार किया कि जम्मू की कोट भलवाल जेल से भागने की उनकी योजना विफल रही। उन्होंने अपने साथियों के साथ जेल से भागने के लिए सुरंग खोदी, लेकिन जिस दिन भागने की योजना बनाई गई, उसी दिन जेल के अधिकारियों ने सुरंग पकड़ ली।

बेरहमी से की गई पिटाई
अजहर ने कहा कि पकड़े जाने के बाद उन्हें और उनके साथियों को लोहे की सलाखों से पीटा गया, जिससे उनका शरीर खून से लथपथ हो गया। जेल में खाने-पीने और पेशाब करने तक पर पाबंदी लगाई गई। अगले दिन अधिकारियों ने उनसे सुरंग कैसे खोदी गई और उपकरण कहां से आए, इस बारे में पूछताछ की।

कैसे गिरफ्तार हुए थे अजहर
मसूद अजहर 1994 में फर्जी पहचान बनाकर भारत में दाखिल हुआ था, लेकिन जल्द ही आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अनंतनाग से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद लगभग पांच साल तक जेल में रहा, लेकिन कभी भी सफलतापूर्वक भाग नहीं पाया।

कंधार हाईजैक के बाद रिहाई
24 दिसंबर 1999 को अजहर के भाई और अन्य आतंकवादियों ने काठमांडू से दिल्ली जा रही एक इंडियन एयरलाइन फ्लाइट को हाईजैक किया। उन्हें अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया, जहां भारतीय सरकार को तीन आतंकवादियों को रिहा करना पड़ा। मसूद अजहर भी इन्हीं में शामिल था। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का गठन किया और भारत में कई बड़े आतंकवादी हमलों का आरोप उनके ऊपर लगाया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *