व्यायाम के बाद तुरंत नहाना क्यों है गलत? जानें सही समय
स्वस्थ जीवनशैली के लिए एक्सरसाइज जरूरी है, लेकिन उससे जुड़े कुछ नियमों को नजरअंदाज करने से शरीर पर उल्टा असर पड़ सकता है। ज्यादातर लोग जिम या सुबह की कसरत समाप्त होते ही तुरंत स्नान कर लेते हैं, जबकि आयुर्वेद के अनुसार यह आदत सही नहीं मानी जाती।
आयुर्वेद क्या कहता है? एक्सरसाइज के बाद 30 मिनट इंतजार जरूरी
आयुर्वेद के अनुसार, व्यायाम के बाद कम से कम 30 मिनट बाद स्नान करना सबसे संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।
इसका कारण:
- एक्सरसाइज के तुरंत बाद शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है।
- तुरंत नहाने से तापमान में अचानक कमी आती है।
- इससे सिरदर्द, मांसपेशियों में जकड़न, थकान और ब्लड सर्कुलेशन में बाधा आ सकती है।
आयुर्वेद स्नान को सिर्फ सफाई नहीं बल्कि वेलनेस रिचुअल मानता है, जो शरीर और मन को संतुलित करता है।
व्यायाम के 30 मिनट बाद नहाने के फायदे
एक्सरसाइज के बाद आधे घंटे का अंतर रखने से कई लाभ मिलते हैं:
- नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है
- मांसपेशियों को आराम मिलता है
- शरीर में जकड़न और थकान कम होती है
- पसीने की बदबू पूरी तरह खत्म होती है
- बालों का झड़ना और रूखापन कम होता है
- त्वचा में चमक बढ़ती है
- दिमाग शांत और रिलैक्स होता है
वर्कआउट के बाद क्या करें? विशेषज्ञों की सलाह
योग और फिटनेस विशेषज्ञों के अनुसार, व्यायाम खत्म होने के बाद आपको ये ज़रूर करना चाहिए:
- शरीर का तापमान सामान्य होने दें
- 10–15 मिनट आराम करें
- धीरे-धीरे सांसें सामान्य करें
- हल्का पानी पिएं
- इसके बाद गुनगुने या मौसम अनुसार पानी से स्नान करें
गर्मियों में ठंडे पानी से नहाना ठीक है, लेकिन शरीर का तापमान सामान्य होना जरूरी है।
स्नान करते समय आयुर्वेद के अनुसार क्या करें
- गहरी और धीमी सांसें लें
- पानी को शरीर पर धीरे-धीरे बहने दें
- मन को शांत और फोकस्ड रखें
- स्नान को ध्यान और रिलैक्सेशन का हिस्सा बनाएं
इससे शरीर के साथ-साथ मन भी पूरी तरह रिफ्रेश हो जाता है।

