बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का जलवा बरकरार, 30वें दिन फिर बढ़ी कमाई; 750 करोड़ के पार

Thecity news
2 Min Read

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को कमाई में हल्की गिरावट के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। 30वें दिन की कमाई के बाद धुरंधर का कुल घरेलू कलेक्शन 750 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है।


30वें दिन धुरंधर की कमाई

फिल्मी कारोबार ट्रैक करने वाली वेबसाइट Sacnilk.com के मुताबिक, रणवीर सिंह की धुरंधर ने 30वें दिन (शनिवार) को 11.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 758.85 करोड़ रुपये हो गया है।


पिछले 5 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर ने 30 दिनों में पहली बार 29वें दिन सिंगल डिजिट में कमाई दर्ज की थी, लेकिन 30वें दिन फिर वापसी की।

  • 26वां दिन: 11.25 करोड़
  • 27वां दिन: 11.00 करोड़
  • 28वां दिन: 15.75 करोड़
  • 29वां दिन: 8.75 करोड़
  • 30वां दिन: 11.10 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ के पार

धुरंधर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 29 दिनों में 1167.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 30वें दिन के ग्लोबल कलेक्शन का आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी होना बाकी है।


शाम के शोज में सबसे ज्यादा भीड़

शो ऑक्यूपेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर को सबसे ज्यादा दर्शक शाम के शोज में मिल रहे हैं।

  • सुबह के शो: 12.69%
  • दोपहर के शो: 29.17%
  • शाम के शो: 29.41%
  • नाइट शो: 0%

धुरंधर पार्ट 2 का इंतजार

रणवीर सिंह की इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की शानदार सफलता के बाद अब फैंस को धुरंधर पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *