‘Dining With The Kapoors’ Trailer Out: पहली बार कपूर खानदान का अनदेखा पारिवारिक अंदाज़ दिखेगा एक फ्रेम में

Thecity news
2 Min Read

बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली परिवारों में शामिल कपूर खानदान अब अपने जीवन के कई अनदेखे और दिलचस्प पलों को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है। खाने-पीने के शौक और पारिवारिक परंपराओं पर आधारित उनकी नई डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का पोस्टर और टीज़र रिलीज होने के बाद अब इसका ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है।


ट्रेलर में एक ही फ्रेम में नजर आया पूरा कपूर परिवार

ट्रेलर में कपूर परिवार अपनी उसी पहचान—गर्मजोशी, मजाक-मस्ती और खाने के प्रति जुनून—के साथ दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है।

रणबीर कपूर कभी किचन में कुकिंग करते दिखते हैं तो कभी अपने भाई-बहनों की मजेदार खिंचाई करते हुए माहौल हल्का करते दिखाई देते हैं।

करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी अपनी-अपनी पारिवारिक यादों और दिलचस्प किस्सों को साझा करती नजर आती हैं।


करीना-सैफ की झलक ने खींचा ध्यान

ट्रेलर का एक सबसे खूबसूरत पल वह है, जब करीना कपूर के प्यार का जिक्र होते ही Kapoor Family मुस्कुराने लगती है। उसी दौरान करीना के साथ उनके पति और परिवार के दामाद सैफ अली खान भी नजर आते हैं, जो ट्रेलर में एक खास चार्म जोड़ते हैं।


राज कपूर की 100वीं जयंती पर भावुक हुए परिवार के सदस्य

ट्रेलर में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और परिवार के अन्य सदस्य हिंदी सिनेमा के महान शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं। इस मौके पर कपूर परिवार अपने विरासत, यादों और उन पलों को साझा करता है, जो दर्शकों से सीधे दिल को छूते हैं।


कपूर परिवार की गर्मजोशी और नोकझोंक ने जीता दिल

‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का ट्रेलर यह साफ दिखाता है कि यह डॉक्यूमेंट्री सिर्फ खाने या बातचीत का सिलसिला नहीं, बल्कि कपूर परिवार की उस सादगी और प्यार से भरी नोकझोंक का प्रतिबिंब है, जिसके लिए यह परिवार हमेशा जाना जाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *