‘दृश्यम 3’ की रिलीज से पहले ही मचा तहलका, एडवांस बुकिंग में बिके 2 लाख से ज्यादा टिकट

Thecity news
3 Min Read

मुंबई, 29 सितंबर। अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस सस्पेंस थ्रिलर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल बढ़ा दी है।

ओपनिंग डे के लिए 2.20 लाख से ज्यादा टिकट बिके

फिल्म की एडवांस बुकिंग शनिवार देर शाम शुरू हुई थी। मंगलवार सुबह तक सिर्फ ओपनिंग डे के लिए ही 2.20 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। शुरुआती वीकेंड के लिए ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 करोड़ रुपये से ज्यादा के ग्रॉस कलेक्शन तक पहुंच गई है।

ब्लॉक सीटों को अलग कर देखें तो भी प्री-सेल्स से 10.86 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। रिलीज में अभी तीन दिन बाकी हैं, ऐसे में बुकिंग के आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा क्रेज

राज्यवार एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां फिल्म के लिए अब तक 2.87 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग दर्ज की गई है। इसके बाद दिल्ली और गुजरात का स्थान है।

शहरों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में टिकटों की बिक्री सबसे तेज है। यहां से फिल्म ने अकेले 2.14 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। मुंबई और पुणे जैसे शहरों में भी टिकटों की बिक्री की रफ्तार तेज बनी हुई है।

क्या पहले दिन 50 करोड़ के करीब पहुंचेगी कमाई?

साल 2015 में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ के बाद 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 239 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया था। अब तीसरे पार्ट को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

मेकर्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ की कहानी मलयालम वर्जन से अलग होगी। करीब 80 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ओपनिंग डे के कलेक्शन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Share This Article