संजय मिश्रा-महिमा चौधरी की फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ 19 दिसंबर को रिलीज, मोशन पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता

Thecity news
2 Min Read

अभिनेता संजय मिश्रा और महिमा चौधरी अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के पहले पोस्टर के बाद अब निर्माताओं ने इसका नया मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।


दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

मोशन पोस्टर में महिमा चौधरी दुल्हन के पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं, जबकि संजय मिश्रा हाथ में वरमाला लिए उनकी ओर देखते हुए दिखते हैं।
पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया—
“शादी की घंटियां बज रही हैं! प्यार, परिवार और दूसरे मौके का जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए।”


19 दिसंबर को होगी रिलीज

फिल्म के निर्माताओं—एकांश बच्चन और हर्ष बच्चन—ने घोषणा की है कि ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ 19 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी
फिल्म का निर्देशन सिद्धांत राज ने किया है, जो इसे एक हल्की-फुल्की, पारिवारिक और रोमांटिक कहानी के रूप में पेश कर रहे हैं।


कहानी के बारे में दर्शकों में बढ़ी जिज्ञासा

पहले पोस्टर और अब मोशन पोस्टर के बाद दर्शक फिल्म की कहानी और संजय-महिमा की अनोखी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर उत्साहित हैं। रोमांटिक-कॉमेडी शैली में लंबे समय बाद महिमा चौधरी की वापसी भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *