
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा अब IPL 2026 में टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।
पिछले सीजन तक मुख्य कोच रहे राहुल द्रविड़ के पद छोड़ने के बाद उनकी जगह संगाकारा की वापसी की चर्चा तेज थी, जिसे अब RR ने पुष्टि कर दिया है।
पहले भी मुख्य कोच रह चुके हैं संगाकारा
IPL में संगाकारा पहले भी RR के मुख्य कोच रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने 4 सीजन में 2 बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
2022 में टीम पहले संस्करण के बाद फाइनल तक पहुंची, जबकि 2023 में RR 5वें स्थान पर रही। अगले सीजन में उन्होंने फिर प्लेऑफ में जगह बनाई, हालांकि क्वालीफायर-2 में हार का सामना करना पड़ा।
संगाकारा बोले— ‘टीम के साथ वापसी सम्मान की बात’
मुख्य कोच के रूप में दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर संगाकारा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा—
“मुख्य कोच के रूप में वापसी मेरे लिए सम्मान की बात है। टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और मेरे साथ एक मजबूत कोचिंग स्टाफ मौजूद है, जिससे हम बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।”
RR के कोचिंग स्टाफ में अब विक्रम राठौर (मुख्य सहायक कोच), ट्रेवर पेनी, सिड लाहिड़ी और शेन बांड शामिल होंगे।
राजस्थान रॉयल्स की आधिकारिक घोषणा
टीम ने सोशल मीडिया पर भी संगाकारा की नियुक्ति की पुष्टि की।
Director of Cricket Kumar Sangakkara will also take charge as Head Coach for IPL 2026.
मनोज बडाले ने बताई संगाकारा को चुनने की वजह
RR के मुख्य मालिक मनोज बडाले ने कहा—
“कुमार की कोच के रूप में वापसी टीम के संतुलन और रणनीति के लिए सही फैसला है। उनकी स्पष्टता, संयम और खेल की समझ टीम को अगले स्तर पर ले जाने में मदद करेगी।”
IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव: संजू सैमसन रिलीज
राजस्थान रॉयल्स ने इस बार ट्रेड और रिलीज के जरिए टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा फैसला कप्तान संजू सैमसन को ट्रेड के जरिए रिलीज करना रहा।
इसके साथ ही RR ने सैम कर्रन, नीतीश राणा, वनिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा और फजलहक फारूकी जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज किया है।
RR का रिटेन और रिलीज लिस्ट
रिटेन खिलाड़ी:
यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, वैभव सूर्यवंशी, लुहान डी प्रिटोरियस, शभुम दुबे, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेन मफाका, युद्धवीर सिंह।
रिलीज खिलाड़ी:
संजू सैमसन (ट्रेड), सैम कर्रन (ट्रेड), कुणाल राठौर, नीतीश राणा (ट्रेड), वनिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।
नए खिलाड़ी शामिल:
रविंद्र जडेजा (ट्रेड), डोनोवान फरेरा (ट्रेड)
RR का शेष पर्स: 16.05 करोड़ रुपये

