ICAI ने CA Foundation मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार महाराष्ट्र की साक्षी जैन ने 92.75% अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI ने जारी किया CA Foundation मई 2026 का रिजल्ट
चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Foundation मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट के साथ संस्थान ने ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट और परीक्षा के विस्तृत आंकड़े भी जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर
इस बार नासिक (महाराष्ट्र) की साक्षी जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल की है। साक्षी ने 400 में 371 अंक (92.75%) प्राप्त किए और देशभर में पहला स्थान हासिल किया।

टॉप-3 में महाराष्ट्र का दबदबा
CA Foundation मई 2026 की मेरिट लिस्ट में महाराष्ट्र के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
- AIR-1: साक्षी जैन (नासिक) – 371/400 (92.75%)
- AIR-2: अयानअब्बास अजानी (चंद्रपुर) – 367/400 (91.75%)
- AIR-3: राधा उन्मेष मुलाय (पुणे) – 365/400 (91.25%)
इस बार टॉप-3 की तीनों रैंक महाराष्ट्र के विद्यार्थियों ने अपने नाम की हैं।
कितना रहा पास प्रतिशत?
ICAI द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार:
- कुल परीक्षार्थी: 90,217
- सफल अभ्यर्थी: 18,124
- कुल पास प्रतिशत: 20.09%
जेंडर के आधार पर प्रदर्शन:
- पुरुष अभ्यर्थी: 20.88% पास
- महिला अभ्यर्थी: 19.24% पास
ऐसे डाउनलोड करें CA Foundation Result 2026
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- ICAI की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
- CA Foundation May 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
CA की यात्रा का पहला अहम पड़ाव
CA Foundation परीक्षा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण चरण मानी जाती है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब CA Intermediate के लिए आवेदन और तैयारी कर सकेंगे। सीमित पास प्रतिशत और कठिन स्तर के कारण इसे भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोफेशनल परीक्षाओं में गिना जाता है।

