एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम श्रीलंका से भिड़ेगी, मुकाबले का टॉस दोपहर 3 बजे होगा।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में लीग चरण के मुकाबले पूरे हो चुके हैं और अब सेमीफाइनल की बारी है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में आज भारत ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच यह मुकाबला दोहा में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने पर रहेंगी। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर होगा सीधा प्रसारण
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच होने वाले इस सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए मैच देख सकते हैं।
वहीं, मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इस टूर्नामेंट के मीडिया अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं।
दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा मुकाबला
भारत और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3 बजे होगा। अगर मैच पूरे 50 ओवर तक चलता है तो इसके रात करीब 11 बजे तक समाप्त होने की संभावना है।
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर, शुक्रवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 29 नवंबर, रविवार को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
भारत ए की पूरी टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, आयुष बडोनी, तनुश कोटियन, प्रिंस यादव और विप्रज निगम।
श्रीलंका ए की पूरी टीम
पवन रथनायके (कप्तान), लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन और चमिका हीनातिगाला।

