भारत 6-8 दिसंबर के बीच कर सकता है मिसाइल परीक्षण, 14,000 km² क्षेत्र में NOTAM जारी

Thecity news
2 Min Read

भारत ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में 6–8 दिसंबर के बीच संभावित मिसाइल परीक्षण के लिए NOTAM जारी किया है। 14,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में अस्थायी उड़ान प्रतिबंध लागू रहेगा।


भारत 6–8 दिसंबर के बीच कर सकता है अंतर-द्वीप मिसाइल परीक्षण

भारत की ओर से 6 से 8 दिसंबर के बीच बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में संभावित अंतर-द्वीप मिसाइल परीक्षण किए जाने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर आधिकारिक तौर पर NOTAM जारी किया गया, जिसके कारण लगभग 14,000 वर्ग किलोमीटर हवाई क्षेत्र में अस्थायी तौर पर उड़ान प्रतिबंध रहेगा।

भू-विश्लेषक डेमियन साइमन ने जानकारी दी कि यह एक नियमित प्रक्रिया है, जो रणनीतिक हथियारों के परीक्षण से पहले अपनाई जाती है।


मई और जनवरी में भी हुआ था ऐसा परीक्षण

इससे पहले मई 2025 में भी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आसपास संभावित मिसाइल परीक्षण को लेकर NOTAM जारी किया गया था।
जनवरी में भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
अप्रैल 2024 में 250 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल का भी परीक्षण किया गया था।


क्या है NOTAM?

NOTAM का मतलब Notice to Airmen या Mission होता है। इसके जरिए विमानन प्राधिकरण पायलटों और एयरलाइनों को हवाई क्षेत्र में संभावित खतरों, रनवे बंद होने, उड़ान क्षेत्र प्रतिबंध और अन्य घटनाओं के बारे में चेतावनी देता है।


अंडमान में प्रस्तावित परीक्षण रद्द किया गया

डिफेंस रिसर्च सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने 20 नवंबर को जारी एक अन्य NOTAM को रद्द कर दिया है। यह परीक्षण 25–27 नवंबर के बीच अंडमान सागर में 490 किलोमीटर के नो-फ्लाई जोन के लिए निर्धारित था, जो मलक्का स्ट्रेट तक फैलता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण होना था, लेकिन इसके पीछे चीन के रिसर्च वेसल ‘Shi Yan 6’ का भारतीय महासागर में प्रवेश कारण बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *